आजमगढ़, मई 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर के जीयापुर गांव में शनिवार को घर के भीतर सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगो में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जीयापुर गांव निवासी 30 वर्षीय सत्यनारायण भारद्धाज मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह में वह अपने कमरे में सो रहा था। इस दौरान उसे सर्प ने डंस लिया। परिजनों ने झाड़ फूंक कराया, हालत बिगड़ने पर उसे लालगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। शाम को घटना से पुलिस को अवगत कराया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.