सोते समय सर्पदंश से युवक की गई जान
कानपुर, सितम्बर 19 -- मंगलपुर। संदलपुर कस्बे में घर में लेटे एक युवक की शुक्रवार भोर पहर सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। सीएचसी में उपचार के बाद भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव वापस गांव आते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिले में जहरीले सापों का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सर्पदंश से लोगों की लगातार जान जा रही है। ढाई माह में सर्पदंश से जिले में तेरह लोग दम तोड़ चुके हैं। संदलपुर कस्बे के रहने वाले चालीस साल के मोहम्मद आजाद मनरेगा में श्रमिक थे। शनिवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। शुक्रवार भोर पहर जहरीले सांप के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसको उपचार के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.