गोरखपुर, मार्च 18 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगदीशपुर पड़रहवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते तीन भाइयों ने एक भाई पर सोते समय हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके भाई रमेश, राहुल व मुकेश ने एकजुट होकर लाठी-डंडा व रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में हाथ, गर्दन और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान मेरे पिता भी हमलावरों को उकसाते हुए जान से मारने की बात कह रहे थे। हमले के बाद भयभीत पीड़ित घर छोड़कर गांव में दूसरी जगह रहने लगा, लेकिन वहां भी आरोपित पहुंचकर उसके साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.