सोते समय दंपती पर गिरी कच्ची दीवार, दोनों की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- लखीमपुर। घर में सो रहे दंपती पर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गईं। मितौली थाना क्षेत्र में कस्ता कस्बा निवासी गुड्डू कश्यप (50) पुत्र कल्लूराम गुरुवार की देर रात अपनी पत्नी पिंकी देवी (48) के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक जर्जर कच्ची दीवार दोनों के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज साथ मची चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक गुड्डू की सांसें थम चुकी थीं। वहीं, पिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजवाया। सीएचसी से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.