मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- राजगढ़,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शुक्रवार की रात घर के छत से गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गढ़वा गांव निवासी ब्रह्मकेश का पक्का मकान के छत पर रेलिंग विहीन है। ब्रह्मकेश ने बताया कि गर्मी का मौसम होने से शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य छत पर सोए थे। रात लगभग 1:30 बजे उनकी पत्नी 40 वर्षीय सुनीता देवी छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छत से नीचे गिरने पर जोर की आवाज सुनाई दी तो सभी की नींद खुल गई। यह भी पढ़ें- चौकीदार पुत्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस छत पर देखाा तो पत्नी गायब थी। टार्च जलाकर छत से नीचे देखने पर सुनीता घायल अवस्था मे नीचे पड़ी कराह रही थी।...