सोते वक्त डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला
कौशाम्बी, जून 13 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव में कलयुगी पुत्र ने सोते वक्त पिता पर हमला बोल दिया। उनकी डंडे से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रामपुर सुहेला निवासी 45 वर्षीय सुरेश कुमार किसानी करते थे। पारिवारिक बातों को लेकर पुत्र राजू से उनका विवाद चल रहा था। पत्नी सोमिया देवी ने बताया कि आठ जून की रात आरोपी बेटा राजू नशे में धुत होकर घर आया। इस दौरान पति सुरेश कुमार सो रहे थे। सोते समय ही उसने उनके ऊपर हमला बोल दिया। डंडे से सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में कई वार किए। मां ने शोर मचाया तो धमकियां देते हुए भाग गया। परिवार वालों ने गंभीर रूप से जख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.