सोते रहे परिजन, 12 बकरियां उड़ा ले गए चोर
कन्नौज, जून 26 -- मानीमऊ। कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बरामदे में बंधी करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की 12 बकरियां पार कर दीं। हैरत की बात यह रही कि चोरों ने इस वारदात को अंजाम तब दिया, जब परिजन पास ही चारपाई पर सो रहे थे। चोरों ने केवल एक बीमार बकरी को छोड़ दिया और बाकी सब लेकर फरार हो गए। पीड़ित दिव्यांशु पुत्र रामसेवक दोहरे ने बताया कि रात करीब दो बजे तक सभी 13 बकरा-बकरियां सुरक्षित थीं। सुबह पांच बजे जब उनकी दादी जागीं, तो बकरियां गायब देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मानीमऊ चौकी प्रभारी करनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की। पीड़ित परिवार ने बकरियां चोरी होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.