फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- थाना रसूलपुर के गालिब नगर निवासी महिला का कहना है कि 21 अप्रैल को परिवार के सभी लोग घर पर सोए हुए थे। रात एक बजे जब महिला पानी पीने के लिए उठी तो 22 वर्षीय बेटी चारपाई पर नहीं दिखाई दी। घर में तलाश के बाद भी बेटी न मिलने पर परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने परिचितों एवं रिश्तेदारियों में भी बेटी के संबंध में जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस दौरान जानकारी मिली कि तीस फुटा गली नंबर सात निवासी कैफ बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने युवती की बरामद, कुछ घंटे बाद फिर गायब यह भी पढ़ें- युवती प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.