उरई, मार्च 7 -- कालपी। हरीगंज में शुक्रवार देर घर में मौजूद लोग सोते रहे और चोरो ने नगदी तथा लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर सामान बिखरा देखा तो चोरी होने का अहसास हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले को संदिग्ध बताया है। शुक्रवार देर रात को कॉपी नगर के मुहल्ला हरीगंज में चोरों ने बलवान सिंह यादव के घर में धावा बोलकर आराम से घर के बक्से, अलमारी तोड पत्नी व रिश्तेदार महिला का जेवर और नगदी पार कर दी है जबकि घर में ग्रह स्वामी के साथ सभी परिजन और रिश्तेदार सो रहे थे। शनिवार सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा पड़ा देख और घर का मुख्य दरवाजा खुला होने पर उन्हें घटना का पता चला था। घर से नगदी और आभूषण गायब देख उसने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सुबह सुबह चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस भी सकते मे आ गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.