सोती हुई पत्नी पर पति ने बांके से किए कई वार, मौत के घाट उतार खुद भी लगाई फांसी
संवाददाता, मई 21 -- यूपी के सीतापुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थानगांव इलाके में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति ने पहले बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही अक्सर दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थानगांव पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार इसरौली निवासी दीपू भार्गव (26) की शादी एक वर्ष पहले रेउसा के हरिहरपुर नेवादा की छाया देवी (24) के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो जता था। बुधवार शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.