बिल्ल्होर, अगस्त 13 -- घाटमपुर,। दूर-दराज के इलाके तो दूर अब चोरों ने सजेती की बीबीपुर चौकी के ठीक बगल के घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर लिये। पुलिसकर्मी चौकी में आराम से सो रहे थे और बेफिक्र होकर चोर घटना को अंजाम दे रहे थे। एक सीसीटीवी में दो संदिग्ध भी कैद हुए हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच की। गांव निवासी राजनारायण विश्वकर्मा बीबीपुर चौकी के बगल में रहते हैं और घर पर ही उनकी चाय ,समोसा की दुकान है। परिवार में पत्नी अभिलाषा, बेटे सत्यम, शिवम और एक बेटी है। बुधवार को बेटी कहीं गई थी। रात में राजनारायण और उनकी पत्नी घर के बाहर और दोनों बेटे अंदर सो रहे थे। देर रात बगल में मौजूद पुलिसकर्मियों की परवाह किये बिना चोर बगल के खंडहर से छत पर चढ़े और फिर खुले आंगन से घर में पहुंच गये। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के कुंडे तोड़क...