हजारीबाग, मई 12 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के चट्टी बरियातू स्थित सोतीया टोला एवं सिमर बांध टोला में अंबा प्रसाद द्वारा 100-100 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मरों का फीता काटकर एवं स्विच ऑन कर उद्घाटन किया गया।इस मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि दोनों गांवों के लोग लंबे समय से लो-वोल्टेज एवं बिजली कटौती की समस्या से परेशान थे। नए ट्रांसफार्मर लगने से करीब 200 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी अब बाधित नहीं होगी। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए पूर्व विधायक के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, जागेश्वर साव, खिरोधर साव, महेंद्र रजक, रघुनाथ राणा, अफजल हुसैन, लखन साव, मुक...