सोतीचौकी में बंद घर से दो लाख की चोरी,जांच
साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोती चौकी पांगड़ो में गुरुवार की रात बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर करीब दो लाख रुपया के गहने व नगदी उड़ा ले गए। इस मामले में राहुल ठाकुर ने थाना में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मैं अपने ससुराल में किसी कार्यक्रम में गया था। रातभर वहीं था। सुबह जब घर लौटा तो देखा कि घर के कमरे का दरवाजा टूटा है। अंदर सामान बिखरे पड़े हैं। अलमारी में रखें पत्नी के तीन ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, तीन ग्राम का सोने का चैन, एक ग्राम का नाक का सोने का नथिया, 8 ग्राम का सोने का कान का झुमका, चांदी के पायल 8 भर, बच्चा का चांदी का चूड़ी 2 भर, बच्चे का बाजूबंद चांदी का दो पीस 3 भर, चांदी का चैन दो पीस 3 भर एवं 4700 नकद की चोरी हो गई है। उन्होंने जिरवाबाड़ी थाना में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.