सोतीगंज के दो वाहन चोरों के घर दिल्ली पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
मेरठ, अगस्त 15 -- दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज के दो शातिर वाहन चोर अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू समेत दो आरोपियों के घर मकोका का नोटिस चस्पा किया। दोनों के खिलाफ दिल्ली में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी पुलिस नोटिस चस्पा करके गई थी। वहीं, मेरठ पुलिस भी आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चोरी की बाइक और हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तारआरोपियों की पहचान सोतीगंज निवासी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू और जान मोहम्मद उर्फ जानू शातिर वाहन चोर हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई में लगी है। दिल्ली पुलिस की टीम के साथ साउथ देहली के इंस्पेक्टर क्राइम मनोज बालियान शुक्रवार सुबह मेरठ पहुंची। यहां पर दोनों आरोपियों के घर पर दिल्ली पुलिस ने मकोका का नोटिस चस्पा किया। इस दौरान सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.