सोता रहा परिवार अलमारी से सामान चुरा ले गए चोर
देहरादून, जून 22 -- पटेलनगर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर चक्की टोला में परिवार सोता रहा और घर में चोरी हो गई। घर में घुसकर चोर नगदी, जेवरात और चार मोबाइल फोन चुराकर ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो घटना का पता लगा। पटेलनगर कोतवाली पुलिस चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। निरंजनपुर चक्की टोला निवासी संदीप वर्मा की घर के पास ही चाय की दुकान है। रोज की तरह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को भी पूरा परिवार सोया हुआ था। पीड़ित के अनुसार रात करीब दो बजे अज्ञात चोर उनके घर में दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी, सोने की दो अंगूठियां, चांदी के बिछुए और घर में सोए लोगों के चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। यह भी पढ़ें- सोता रहा परिवार अलमारी से सामान चुरा ले गए चोर सुबह घटना का पता लगाने पर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.