सोता रहा परिवार, लाखों की नकदी-जेवर ले गए चोर
बरेली, जून 7 -- चौबारी गांव में डेयरी संचालक के घर में घुसकर चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौबारी निवासी मुनेंद्र पाल सिंह संपन्न किसान हैं। वह खेती के साथ ही डेयरी का कार्य भी करते हैं। शुक्रवार रात 12 बजे के बाद वे सभी लोग सोने चले गए। परिवार के कुछ सदस्य छत पर, कुछ आंगन में सो रहे थे। एक कमरे में बेटा-बहू सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर उनके घर में घुस आए और बेटे-बहू के कमरे की कुंडी बाहर से लगाने के बाद उसके बराबर वाले कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब आठ तोला सोने के जेवरात और 3.5 लाख की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह उन लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। यह भी पढ़ें- दंपति छत पर सोते रहे परिजन, सिरहाने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.