कानपुर, जून 6 -- कानपुर दक्षिण। किदवई नगर क्षेत्र स्थित जूही सफेद कालोनी में बुधवार रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी और जेवर समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह आंख खुलने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। मौके पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जूही सफेद कालोनी में धर्मेंद्र गौतम के मकान में किराए पर रहने वाली लक्ष्मी पाल लोगों के घरों में खाना बनाती हैं। परिवार में पति मुनीश, बेटा विवेक और पिता जोर सिंह हैं। लक्ष्मी ने बताया कि बुधवार रात परिवार समेत कमरे में सो रही थीं। गर्मी के चलते मुख्य दरवाजा खुला था, जिसका फायदा उठाकर छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 42 हजार रुपये और दो जोड़ी,पायल, मंगलसूत्र, नाक की कील, झुमकी समेत एक लाख रुपये से अधिक के जेवर समेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.