फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- अमृतपुर। मंझा की मड़ैया जाने वाले रास्ते पर सोता नाले के पानी में एक बाइक पड़ी हुयी पायी गयी इस पर पुलिस की टीम जांच को दौड़ी। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। ग्रामीणों ने जब सोता नाले में एक बाइक को पड़ा देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पानी से बाइक को निकलवाया गया। बाइक पर नंबर नहीं थे। पुलिस इसमें जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने बताया कि बाइक सोता नाला में पड़ी हुयी मिली है। जानकारी मिली है कि यह बाइक जलालाबाद के रहने वाले व्यक्ति है। उसका एक रिश्तेदार जो कस्बे में रहता है बाइक उसके पास थी। उसके बुलाया गया है। वह नही आया है। उसके आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.