सासाराम, अप्रैल 10 -- नोखा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोतवां गांव के बधार में शुक्रवार की दोपहर डंठल से भूसा बनाने के लिए चल रहे रेपर से अचानक निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे करीब 200 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि प्रशासन की तत्परता से तुरंत तीन अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो आग अन्य गांवों तक भी फैल सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.