सोतई में किसानों का धरना 26वें दिन भी जारी
फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सोतई गांव में जमीन से जुड़े मामले को लेकर किसानों का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर दिन-रात धरना स्थल पर बैठे हैं। बुधवार को मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। किसानों के अनुसार, सुनवाई के दौरान पता चला कि नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) ने नया आवेदन दाखिल किया है। किसानों का आरोप है कि इसके जरिए निगम अपने पहले दिए जवाब में बदलाव करना चाहता है। किसानों के मुताबिक, मामले से जुड़े दस्तावेज भी अभी कोर्ट में पेश नहीं किए गए हैं। किसानों ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.