सोतई गांव में किसान मुआवजे की मांग पर अड़े, धरना जारी
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- फरीदबाद, धनंजय चौहान। गांव सोतई में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 11वें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। किसान अपनी जमीन का वर्तमान मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के बीच आ रहे गांव सोतई में धरने में आसपास के गांवों के किसान भी लगातार पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे हैं। किसान आजाद तेवतिया ने बताया कि सरकार विधानसभा में शामलात भूमि को लेकर बिल लाने की तैयारी कर रही है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार का यह कदम सोतई में चल रहे धरने और किसानों की मुआवजे से जुड़ी समस्या के समाधान में मददगार साबित होगा।आजाद यह भी पढ़ें- Faridabad News: मुआवजे के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन जारी ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.