सोढिया पटपर घाट पर फिर गई जान, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव
गंगापार, मई 27 -- कौंधियारा के सोढिया पटपर घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी एक बार फिर भारी पड़ गई। प्रयागराज से नहाने आए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे बाद एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। थाना क्षेत्र के सोढिया पटपर घाट पर मंगलवार को नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रयागराज के सदर बाजार न्यू कैंट निवासी 36 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र कन्हैया लाल के रूप में हुई है। बताया गया कि पंकज अपने साथी देव कुमार के साथ घाट पर स्नान करने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक युवक पानी में समा चुका था। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.