सोढ़िया पटपर वाटर फॉल पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, चेतावनी संकेतक लगे
गंगापार, जून 1 -- टोंस नदी के किनारे स्थित सोढ़िया पटपर घाट (पटपर वाटरफॉल) पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ और लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए कौंधियारा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। रविवार शाम घाट क्षेत्र में चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए गए तथा पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पटपर वाटरफॉल इन दिनों यमुनापार का प्रमुख पर्यटन केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी यहां पहुंचकर जलप्रपात और टोंस नदी के मनोरम दृश्य का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, नदी के कई हिस्सों में अत्यधिक गहराई होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। बीते एक वर्ष के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग नदी में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रहे हादसों को लेकर राष्ट्रीय दैनिक हिन्दुस्तान ने भी घाट पर चेतावनी संकेतक और पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.