बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर। नगर के मोहल्ला पूरब टोला स्थित कटरा सिंह स्कूल से रानी तालाब जाने वाले मार्ग पर लगी सोडियम स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे रात में सड़क पर घना अंधेरा छाया रहता है। यह मार्ग शाम के समय टहलने और मंदिर जाने वालों के लिए काफी व्यस्त रहता है, लेकिन रोशनी न होने से दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जल्द लाइट बदलवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- खराब सड़क लाइट से रात में असुरक्षा बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...