नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले के सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम का दौरा कर वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम को "मानवता, करुणा और सेवा का सच्चा तीर्थ" बताया। करीब छह दशक पुराने इस संस्थान में कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को इलाज के साथ-साथ आवास, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इलाज के साथ पुनर्वास और आश्रय की सुविधा आश्रम की स्थापना 5 अप्रैल 1962 को समाजसेवी और कुष्ठ रोग से प्रभावित रहे स्वर्गीय सदाशिव गोविंद कात्रे ने की थी। संस्थान का उद्देश्य रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना था। आश्रम परिसर में 20 बिस्तरों वाला अस्पताल संचालित है, जहां मरीजों और जरूरतमंद लोग...