सोट्टो का अंगदान कार्यक्रम आयोजित
रांची, मई 18 -- रांची। वरीय संवाददाता स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन सोट्टो झारखंड की ओर से 3 झारखंड बटालियन एनसीसी एवं मोहन फाउंडेशन के सहयोग से मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के साथ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच अंगदान के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था। सोट्टो झारखंड की आईईसी एवं मीडिया कंसल्टेंट सल्विया शार्ली ने कैडेट्स को अंगदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि अंगदान किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और युवा वर्ग इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मोहन फाउंडेशन (झारखंड चैप्टर) से मुकेश कुमार सिंह ने अंगदान से जुड़े विभिन्न मिथकों और तथ्यों पर प्रकाश डाला।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.