मऊ, मई 22 -- UP News: यूपी 2027 को चुनाव को लेकर अभी से पूर्वांचल सियासी हलचल बढ़ गई है। उधर, मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने एक ऐसा बयान दिया है। जिसने सबकों चौका दिया है। बीते दिनों वह समाजवादी पार्टी के जिला ऑफिस पहुंचे यहां उन्होंने साइकिल के सिंबल पर चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी पसंद आ रही है। उसी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की सोच रहा हूं। अब्बास अंसारी का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने कहा, 'एक कॉकरोच पार्टी आई है। मैं सोच रहा हूं उसी से क्यों ना चुनाव लड़ा जाए? क्या सिंबल रहेगा? कॉकरोच है सोच रहा हूं कि उसी से चुनाव लड़ जाऊं। कम से कम उसके मुद्दे मुझे बड़े पसंद आ रहे हैं। मेरे सभी जानने वाले लोग तो जॉ...