सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं. आपने सुना इस गाने का भोजपुरी सावन वाला वर्जन?
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- सावन का महीना लव सॉन्ग्स के बिना अधूरा है। अगर आप बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन सुनना पसंद करते हैं तो आर्टिस्ट मृत्युंजय का एक गाना वायरल हो रहा है। उन्होंने दीवाना फिल्म के गाने 'सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं' को रिक्रिएट किया है। इसकी लिरिक्स भोजपुरी है। 24 घंटे के अंदर उसके इस गाने को 36.8 हजार बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट सेक्शन में इस वर्जन की काफी तारीफ कर रहे हैं।क्या है गाने की लिरिक्स बारिश के मौसम में रोमांटिक गाने सुनने का मजा ही अलग है। ऐसे में पॉप्युलर बॉलीवुड गाने का भोजपुरी सावन वर्जन हो तो कहने ही क्या हैं। मृत्युंजय ने इंस्टाग्राम पर गाने की क्लिप डाली है। वह बोलते हैं, 'अगर इस गाने का एक सावन वर्जन होता तो कैसा होता।' वह गाते हैं, 'जा-जा ऐ बदरा ले जा संदेशवा। जा के बरीसा पीया के देसवा कहिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.