आगरा, अप्रैल 24 -- रेलवे ने कोटा स्टेशन पर जारी पुनर्विकास कार्य के चलते गाड़ी सं. 13238 एवं 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से चलेगी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन 16 अप्रैल से 12 मई तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से रात्रि 20:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 13237 एवं 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 11 मई तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वह यात्रा से पूर्व गाड़ी के वास्तविक प्रस्थान एवं आगमन समय की पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.