मथुरा, मई 1 -- निजामुद्दीन से सोगरिया जा रही ट्रेन संख्या 20452 शुक्रवार को सुबह करीब 9:14 बजे वृंदावन रोड स्टेशन के पास एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। ट्रेन का इंजन रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक पर लाई जा रही ट्रॉली से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन का कम्प्रेसर पाइप फट गया। ट्रेन के इंजन को ठीक कर जंक्शन लाया गया, जहां उसका इंजन बदलने के बाद उसे आगे रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के चार-पांच कर्मचारी रेल का करीब ढाई फीट का टुकड़ा ट्रॉली पर लेकर भूतेश्वर से वृंदावन रोड स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसी ट्रैक पर दिल्ली की ओर से ट्रैक पर सोगरिया एक्सप्रेस आती दिखाई दी। ट्रैक पर ट्रेन को आता देख सभी कर्मचारी डॉली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.