बिहारशरीफ, जून 23 -- सोगरा प्लस टू हाई स्कूल में एडहॉक कमेटी गठन का आदेश प्रबंध समिति की अवधि समाप्त होने के बाद डीएम ने दिया जांच का आदेश स्कूल की गतिविधियों और अनियमितताओं की होगी समीक्षा बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

एडहॉक कमेटी गठन का आदेश सोगरा प्लस टू हाई स्कूल के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तत्कालिन जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने 20 जून को जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय को स्कूल में एडहॉक कमेटी गठित करने तथा विद्यालय की गतिविधियों और कथित अनियमितताओं की जांच कराने का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार विद्यालय की प्रबंध समिति का कार्यकाल 19 अगस्त 2025 को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद नई समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने और विद्यालय में विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं की शिकायतें लगातार म...