भभुआ, मई 29 -- कहा, इसके निर्माण से गांव में बीमारी फैलने व जलजमाव की आशंका रहेगी भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनधि। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोचाड़ी गांव में नाली के पानी के निपटारे के लिए प्रस्तावित सोख्ता निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन दिया और इसपर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीण मोहम्मद जुनेद अंसारी सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गांव के मध्य खतियानी जमीन के पास सरकारी भूमि में सोख्ता बनवाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव की नाली का दूषित पानी सोख्ता में जाने से जलजमाव और भूमिगत जल प्रदूषित होने का खतरा बढ़ जाएगा। यह भी पढ़ें- सोख्ता निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम को दिया आवेदन आवेदन में यह भी कहा गया है कि गंदे पानी से मच्छर, दुर्गंध और संक्रमिक बीमारियों के फैलने की आशंका ब...