गिरडीह, अप्रैल 16 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के शाखाबरा पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर निवासी किशुन यादव ने डीसी को आवेदन देकर बिरनी प्रखंड में बन रहे सोख्ता गड्ढा में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बिरनी प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में बनाए जा रहे सोख्ता गड्ढे में व्यापक स्तर पर अनियमितता, घटिया निर्माण एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। मैंने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। प्रथम अपील भी दायर की परंतु आवेदन दिए हुए लगभग 3 माह व्यतीत होने के बाद भी आज तक ना कोई सूचना प्राप्त हुई ना ही प्रथम अपीलीय स्तर पर भी कोई सुनवाई की गई। यह भी पढ़ें- केड़वर गांव में त्रिस्तरीय समिति करेगी विकास का कार्य इससे स्पष्ट पता चलता है कि संबंधित विभाग जानकारी जानबूझकर छुपा...