पूर्णिया, मई 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित घटवार टोला में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। करीब दो वर्ष पूर्व पंचायत स्तर से जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए सोखता का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ महीनों तक ही वह प्रभावी रहा। अब अधिक पानी जमा होने तथा निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण सोखता पूरी तरह फेल हो गया है। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: मोमिन टोला में नाला के पानी का निकास होसमस्या का विस्तार ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा होने पर पानी लोगों के घरों और आंगन तक पहुंच जाता है। जल निकासी का रास्ता नहीं होने से गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं तथा कई तरह की बीम...