सोई गैस की किल्लत दूर, सुचारू हुई होम डिलीवरी; वितरक ने साझा की व्यवस्था की चुनौतियां
मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी रसोई गैस की किल्लत अब धीरे-धीरे समाप्त होने की राह पर है। गैस एजेंसियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं के घरों तक एलपीजी सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इस बीच, गैस वितरण की नई ऑनलाइन व्यवस्था और उससे उत्पन्न व्यावहारिक चुनौतियों को लेकर वितरकों ने अपनी बात रखी है।परिवार एचपी गैस के संचालक सुबोध वर्मा ने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच उपजे तनाव के प्रभाव स्वरूप तेल कंपनियों ने वितरण प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन किए हैं। अब गैस बुकिंग का अधिकार पूरी तरह से उपभोक्ताओं के हाथों में सीमित कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत वितरक स्वयं किसी भी उपभोक्ता की गैस बुकिंग नहीं कर सकते हैं। इस व्यवस्था से पारदर्शिता ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.