सोंसा गांव में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने किया प्रतिभाग
एटा, जून 3 -- उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से सचिवालय भवन ग्राम पंचायत सोनसा में कार्यक्रम किया गया। दस दिन चले कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें क्षेत्र के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतीश वर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह पाल, रामसनेही वर्मा एवं प्रशिक्षिका दीक्षा भारती उपस्थित रही। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने स्वागत में नृत्य प्रस्तुत किया एवं सामूहिक लोक नृत्य काली देह पर खेलन आयो रे मेरो बारो सो कन्हैया प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षिका दीक्षा भारती का धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.