देवरिया, अप्रैल 10 -- सोनूघाट, हिन्दुस्तान संवाद। शहर की परिसीमा में सोंदा ताल में बुधवार को पोकलेन से मिट्टी खनन किया जा रहा था। रात के अंधेरे में काफी गहराई से मिट्टी खनन होने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध को देख खनन करने वाले कुछ मशीनों को छोड़कर फरार हो गये। ग्रामीणों के मांगने पर वह खनन विभाग की अनुमति नहीं दिखा सके।देवरिया नगर पालिका परिषद के अंतर्गत सोंदा ताल में रात के अंधेरे में कई डंफर लगाकर एनएच निर्माण को मिट्टी निकाला जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए रोक दिया। कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार द्वारा खनन विभाग का अनुमति नहीं दिखाई जाने पर नाराज ग्रामीणों ने खुदाई कर रहे हैं पोकलेन और ट्रक को रोक दिया। गुरूवार को सभासद शिवानंद मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.