चतरा, जनवरी 8 -- मयूरहंड प्रतिनिधि प्रखंड के सोकी गांव के सड़कों पर इन दिनों मवेशियों का राज है। जिस कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। मालुम हो कि पशुपालक सड़क पर मवेशियों को बांधकर रखते हैं, जिस कारण आवाजाही बाधित हो रही है। कई बार सड़क पर मवेशी रहने के कारण दुर्घटना भी घट चुकी है। आने वाले समय में भी बड़ी दुर्घटना को ये आमंत्रित कर रहा है। मवेशी रहने के कारण वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने पशुपालकों से कई बार अनुरोध भी किया है कि पशुओं को सड़क पर नहीं बांधा जाए, लेकिन इसका सकारात्मक पहल नहीं हो सका। लोगों ने पशुपालकों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...