सॉल्वर गैंग के अभियुक्त की 50.78 लाख की संपत्ति जब्त
फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- सॉल्वर गैंग से जुड़े एक आरोपी की पुलिस ने 50.78 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ शिकोहाबाद सहित आगरा के शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज हैं। आरोपी द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में साल्वर के रूप में बैठने का काम किया जाता था। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में साल्वर गैंग पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। आरोपी रजनेश पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हैं। मक्खनपुर के जाफराबाद निवासी सॉल्वर गैंग से जुड़े गैंगस्टर अभियुक्त रजनेश पुत्र सुरेश निवासी जाफराबाद थाना मक्खनपुर द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बिठाकर अवैध तरीके से अर्जित की गयी थी। इसके द्वारा सॉल्वर गैंग के जरिए लाखों की संपत्ति अर्जित की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.