भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पैसे लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने वाले सॉल्वर गैंग के एक और सदस्य अनुपम सौरभ को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। उसी मामले में मुकेश नाम के एक और शख्स की संलिप्तता सामने आई है। वह झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने बताया कि अनुपम सौरभ को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुकेश ही पूरी मामले का मास्टरमाइंड है। एसपी सिटी ने यह भी बताया कि सबौर सहित जिले में अन्य ऑनलाइन सेंटर पर भी गड़बड़ी की शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी अभ्यर्थी के कंप्यूटर को दूर बैठकर कंट्रोल करते हैं और वहीं से प्रश्नपत्रों का जवाब बता देते हैं। दाउदवाट स्थित ऑनलाइन सेंटर अंग इंस्टीट्यूट के पास पकड़े गए थे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.