पाल्लेकल, फरवरी 22 -- फिल सॉल्ट (40 गेंदों पर 62 रन) की दमदार बल्लेबाजी के बाद जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स की तेज और स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने श्रीलंका के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर इंग्लैंड को रविवार को पाल्लेकल में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में 51 रन की शानदार जीत दिलाई। बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालगे (26 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में श्रीलंका की अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 146 रन तक सीमित कर दिया था, जिससे लग रहा था कि मुकाबला मेजबान टीम की पकड़ में है। आर्चर और ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर जैक्स ने हालांकि मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। दोनों ने पावरप्ले में कहर बरपाते हुए छठे ओवर तक श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 34 रन कर दिया। श्रीलंकाई टीम इससे उबर नहीं पाई और कप्तान दासून शनाका की 30 रन की पारी के बावजूद ...