अमरोहा, जून 7 -- शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सभागार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 एवं सर्वोच्च न्यायालय के संबंधित आदेशों के संबंध में विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र में 4-बिन सेग्रिगेशन व्यवस्था को प्रभावी बनाने, वार्ड स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा कचरे के स्रोत पर पृथक्करण को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में विजिबल क्लीननेस, सोर्स सेग्रिगेशन, आरआरआर सेंटर, एमआरएफ सेंटर एवं लिगेसी वेस्ट रेमिडिएशन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।इस यह भी पढ़ें- ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में बताया अवसर पर नगर पालिका अध...