नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव स्थित एक घर में 10 दिन पूर्व चोर सॉफ्ट के रास्ते रस्सी के सहारे घुस गया। चोर घर के एक कमरे में रखा कीमती सामान और 10 हजार रुपये चोरी करके ले गया। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया है।मोरना गांव निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च की सुबह करीब 4.30 बजे वह सोकर उठे। उन्होंने देखा की बाथरूम के नल से पानी बाहर आ रहा था। जैसे ही वह नल बंद करने के लिए अपने घर की प्रथम मंजिल पर पहुंचे तो कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। तभी उन्होंने छत पर जाकर देखा तो सॉफ्ट के अंदर एक रस्सी लटकी हुई थी। सॉफ्ट के पास वाले कमरे की खिड़की खुली हुई थी। चोर उसमें घुसकर दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, दो हाथ की घड़ी, फोन का चार्जर, 10 हजार रुपये गायब थे। उ...