सॉफ्टेवेयर तैयार कर योजनाओं का एस्टिमेट बनाने की तैयारी
गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए योजनाओं को जल्द तैयार करने के लिए सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। ऐसे में वर्तमान में चल रही और भविष्य में आने वाली योजनाओं का भौतिक सत्यापन होगा। साथ ही एस्टिमेट तैयार करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया जाए। ताकि परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा सके। पिछले हफ्ते जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियंत्रण अनुभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पूर्व एस्टिमेट तैयार करने की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया जाए, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.