सॉफ्टवेयर 2.0 से डाक शिकायतों का निस्तारण हुआ तेज
प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। डाक सेवाओं में पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण में नया आईटी सॉफ्टवेयर 2.0 कारगर साबित हो रहा है। इसके उपयोग से डाक से जुड़ी शिकायतों का तेजी से समाधान हो रहा है।प्रधान डाकघर के एक कर्मचारी ने बताया कि प्रत्येक माह लगभग 400 के आसपास शिकायतें डाक के समय से नहीं पहुंचने से संबंधित आती हैं। पहले इन शिकायतों के निस्तारण में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता था, लेकिन अब सॉफ्टवेयर 2.0 के जरिए इनका समाधान तेजी से किया जा रहा है। डाक अधिकारियों ने बताया कि शिकायत करने पर डाक का स्टेटस चेक किया जाता जहां भी डाक अटकी रहती है, संबंधित डाकघर से तुरंत संपर्क कर समस्या का समाधान किया जाता है। इससे शिकायतों के निस्तारण में देरी की गुंजाइश बहुत कम हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.