सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन कार्य, 25 तक कनेक्शन व बिलिंग सेवा बंद
हाजीपुर, मई 14 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन (स्थानांतरण) कार्य हो रहा है। बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन कार्य के कारण वैशाली जिला के समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति अंचल समेत पटना (ग्रामीण), जमुई, भागलपुर, गया, पूर्णिया, मोतिहारी एवं छपरा विद्युत आपूर्ति अंचलों में बिजली उपभोक्ताओं की बिलिंग,लोड बढ़ाना या घटाने, श्रेणी परिवर्त्तन, बिल सुधार, नेट मीटर एवं नए बिजली कनेक्शन से संबंधित सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. सौरभ कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नए बिलिंग सॉफ्टवेयर माइग्रेशन कार्य संपन्न होने पर सभी सेवाएं 25 मई से पुन: प्रारंभ हो जाएंगी। यह भी पढ़ें- 1.26 लाख टू जी प्रीपेड स्मार्ट मीटर भी 4जी पोस्टपेड में बदलेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.