गोपालगंज, जून 1 -- गोपालगंज। परिवहन विभाग के ई-वाहन सॉफ्टवेयर में पिछले आई खराबी दूर नहीं होने से राजस्व वसूली सहित अन्य ऑनलाइन कार्य ठप हैं। हालांकि विभाग के आईटी सेल के अधिकारियों की टीम ई- वाहन सॉफ्टवेयर ठीक करने में जुटी है। लेकिन, अब तक खराबी दुरूस्त नहीं हो सकी है। ज्ञात हो कि परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी ई-वाहन सॉफ्टवेयर के माध्यम से परिवहन नियम की अनदेखी करने पर जुर्माना व वाहन रजिस्ट्रेशन सहित अन्य काम करते हैं। सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते जिले में परिवहन राजस्व वसूली कार्य ठप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...