नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने सॉफ्टवेयर की मदद से कार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी सॉफ्टवेयर की मदद से नकली चाबियां बनाकर कारों को चुराते थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन कारें और नकली चाबियां बरामद की हैं। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जांच के दौरान राजधानी से वाहन चुराकर दिल्ली-एनसीआर के बाहर बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के बारे में सूचना मिली। इसके बाद यूपी के हापुड़ निवासी गिरोह के सरगना सोनू, हरियाणा के सोनीपत निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी यूपी के इटावा निवासी आशीष उर्फ दीपू की जानकारी दी। जिस पर उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.