सॉफ्टवेयर कंपनी में आग लगने से मची अफरातफरी
नोएडा, मई 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-63 स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। आग कंपनी के पिछले हिस्से में रखे फर्नीचर, एसी और अन्य उपकरणों में लगी थी। घटना के समय कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म होने वाली थी। कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे में आग बुझाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में संचालित इन्फोसेडार टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी में शाम करीब छह बजे आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन-63, फायर स्टेशन-58 और फायर स्टेशन-71 की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। यह भी पढ़ें- दो फ्लैट में एसी से आग लगी दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.