फरीदाबाद, नवम्बर 20 -- फरीदाबाद के सेक्टर-15ए के अजरौंदा स्थित पीजी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आशंका है कि नौकरी छूटने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उसके पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-15ए चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान पलवल के गांव बामनीखेड़ा निवासी रोबिन के रूप में हुई। रोबिन नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, मगर करीब 15 दिन पहले उसकी नौकरी छूट गई थी और वह नौकरी की तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार इस दौरान उसने परिजनों से कहा था कि वह फरीदाबाद में पीजी में रहकर नौकरी की तलाश करेगा। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पानी नहीं देने पर Dominos स्टोर मैनेजर को दोस्तों संग पीटा शहर में रहने के कारण कहीं आने जाने में ज्यादा परेशानी...